Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUnion Minister Anupriya Patel Visits Prayagraj for Wedding Event Emphasizes Voter List Accuracy and Remembers BD Gaur
SIR कार्य में सहयोग की दरकार, अनुप्रिया पटेल ने किया आह्वान

SIR कार्य में सहयोग की दरकार, अनुप्रिया पटेल ने किया आह्वान

संक्षेप:

Prayagraj News - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के लिए एसआईआर अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने दिवंगत पार्टी नेता बीडी गौड़ को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को सहारा देने का आश्वासन दिया।

Fri, 21 Nov 2025 10:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शुक्रवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज आईं। सर्किट हाउस में उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सटीक मतदाता सूची के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर अभियान में सहयोग करें। घर-घर जाएं और सही मतदाता का नाम सूची में अंकित हो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगमी चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज, राम-लखन पटेल, जीतलाल पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, जिला अध्यक्ष भानुप्रताप पटेल सहित कई नेता मौजूद रहे। इसके पहले मंत्री अपना दल एस के संस्थापक सदस्य बीडी गौड़ के निधन के बाद उनके आवास पहुंचीं। विकासखंड प्रतापपुर के सराय हरिराम गांव निवासी बीडी गौड़ अपना दल एस के संस्थापक सदस्य व पार्टी के किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव भी थे।

13 नवंबर को उनका निधन हो गया था। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गौड़ पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ ही डॉ. सोनेलाल पटेल के संघर्षों के भी साथी थे। उनका निधन हमारी व्यक्तिगत क्षति के समान है। उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है।