Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUma Bharti Stresses Importance of Ganga Cleanliness Alongside Ram Temple Construction
गंगा-गाय को बचाने पर पूरा होगा राम का काम : उमा भारती

गंगा-गाय को बचाने पर पूरा होगा राम का काम : उमा भारती

संक्षेप:

Prayagraj News - उमा भारती ने कहा कि रामलला का मंदिर बनाना श्रीराम का काम पूरा नहीं करता, बल्कि यह गंगा और गाय की रक्षा तक अधूरा है। उन्होंने गंगा स्वच्छता के लिए एक अधिनियम का मसौदा सरकार को दिया है। मंगलवार को वह गंगा में डुबकी लगाकर महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करेंगी।

Nov 03, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि रामलला का मंदिर बनाने से श्रीराम का काम पूरा नहीं, शुरू हुआ है। यह गंगा और गाय को बचाने तक अधूरा रहेगा। इसलिए सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा। मंगलवार को प्रस्तावित गंगा स्वच्छता और आस्था संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा को लेकर उन्होंने एक अधिनियम बनाने का मसौदा सरकार को दिया था जिसके मंजूर होने के बाद निर्मल, अविरल गंगा अभियान को और मजबूती मिलेगी। उमा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और धारा 370 हटाकर अखंड भारत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है उसी तरह मां गंगा की स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10:30 बजे संगम नोज पर हजारों गंगा भक्तों के साथ मां गंगा में पांच डुबकी लगाऊंगी। पहली डुबकी दिव्य-भव्य महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर मोदी एवं योगी सरकार के प्रति आभार की होगी। दूसरी डुबकी महाकुंभ में आए साधु-संतों के वंदन के लिए, तीसरी डुबकी करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रति प्रयागराजवासियों की सद्भावना के अभिनंदन, चौथी डुबकी महाकुंभ मेले में पूरे विश्व में आए हुए श्रद्धालुओं के नमन और पांचवी डुबकी मां गंगा की अविरलता, निर्मलता और निरंतरता के प्रतिबद्धता के लिए होगी। पत्रकार वार्ता में महापौर गणेश केसरवानी एवं विक्रम सिंह पटेल शामिल रहे। संचालन राजेश केसरवानी ने किया।