छह लाख परिवार चूल्हा छोड़ सिलेंडर पर आए

Feb 28, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में होली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को विकास भवन में सब्सिडी का चेक दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लखनऊ में सजीव प्रसारित किया गया। विधायकगण ने 17 लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

छह लाख परिवार चूल्हा छोड़ सिलेंडर पर आए

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को विकास भवन में सब्सिडी का चेक दिया गया। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। विकास भवन में विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह, फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, बारा डॉ. वाचस्पति, करछना पीयूष रंजन निषाद ने 17 उज्ज्वला योजना के लाभार्थिंयों को मंच पर निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक व प्रतीकात्मक सिलेंडर दिया। जिन पात्रों को चेक दिया गया, उसमें रूबी कुमारी, पूजा देवी, रेहाना बानो, उर्मिला पटेल, सविता देवी, रेनू देवी, जमिला बानो, शिवकुमारी, शकुंतला देवी, पिंकी सरोज, सितारा देवी, आशा देवी, प्रीती सोनकर, कुसुम सोनकर, कविता व काव्या यादव हैं।

योजना के तहत होली के पर्व पर 5,91,196 उज्ज्वला लाभार्थिंयों को निःशुल्क रीफिल सिलेंडर की लगभग 33 करोड़ रुपये सब्सिडी की धनराशि अंतरित कर लाभान्वित कराया जा रहा है। इस दौरान एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक, गैस एजेंसी के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।