संशोधित::::यूजीसी के नए नियम की बहाली के लिए प्रतिरोध सभा

Feb 07, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - इलाहाबाद नागरिक समाज संस्था ने यूजीसी के नए नियम की बहाली के लिए पत्थर गिरजा, सिविल लाइंस में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। सैकड़ों लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकत्र हुए। वक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया और इसे राष्ट्रव्यापी बनाने का भी ऐलान किया।

संशोधित::::यूजीसी के नए नियम की बहाली के लिए प्रतिरोध सभा

यूजीसी के नए नियम की बहाली के लिए प्रतिरोध सभा प्रयागराज। इलाहाबाद नागरिक समाज संस्था की ओर से यूजीसी के नए नियम की बहाली की मांग को लेकर पत्थर गिरजा, सिविल लाइंस में शनिवार को प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियम की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे राष्ट्रव्यापी रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि रोहित वेमुला, डॉ पायल तांडवी, दर्शन सोलंकी, मुथुकृष्णन, फातिमा लतीफ सहित हजारों छात्रों के संघर्ष, शहादत और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अस्तित्व में आया है।

इस अवसर पर प्रो. विक्रम, निधि, आलोक अम्बेडकर, डॉ आशीष मित्तल, नसीम अंसारी, अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, अन्नू सिंह, अविनाश मिश्रा, डॉ आरके वर्मा, प्रो. गिरीश सिंह, डॉ. कमल उसरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।