13 वर्षीय छात्रा सहित दो किशोरियां लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में दो अलग-अलग घटनाओं में 13 वर्षीय छात्रा सहित दो किशोरियां लापता हो गई हैं। एक छात्रा 8 अप्रैल को स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। दूसरी किशोरी 6 अप्रैल को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

13 वर्षीय छात्रा सहित दो किशोरियां लापता

प्रयागराज, संवाददाता। दो अलग-अलग घटनाओं में 13 वर्षीय एक छात्रा सहित दो किशोरियां लापता हो गई हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।धूमनगंज सैनिक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आठ अप्रैल की सुबह करीब छह बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई कोई पता नहीं चला। छात्रा मोबाइल घर पर ही छोड़कर गई है। परिजनों के अनुसार नौ अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें छात्रा ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर होने की बात बताई और ट्रेन मिलने पर घर लौटने की बात कही।

इसके बाद फोन बंद हो गया।शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी छह अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।