Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTwo Married Women File Dowry Abuse Cases Against In-Laws in India
विवाहिताओं ने ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

विवाहिताओं ने ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

संक्षेप:

Prayagraj News - दो विवाहिता ने दहेज के लिए अपने ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। एक महिला ने मुंबई में ससुराल में दहेज मांगने और प्रताड़ित होने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी ने अपने पति और ससुराल वालों पर पांच लाख रुपये की दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Jan 03, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

दो विवाहिता ने महिला थाने में अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। करछना में मधु का पुरा बरौत निवासी प्रिया पांडेय पुत्री दीप्तेंद्र पांडेय की तहरीर के मुताबिक, उसकी शादी 2023 में हंडिया के वृंदावन गांव निवासी डॉ शिव कुमार पांडेय पुत्र प्रभुनाथ पांडेय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह सास कुसुम देवी, ससुर और देवर अतुल के साथ पति के पास मुंबई चली गई। उसका आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए उसे तरह-तरह से परेशान करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तंग आकर वह अपने पिता के घर चली आई, तब से वहीं रह रही है। फाफामऊ मोरहू निवासी गुरु प्रसाद पटेल की तहरीर के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी रानी की शादी 2021 में बरी फाफामऊ निवासी हरि मोहन पटेल के बेटे रोहित पटेल के साथ किया था। शादी के बाद पति व उसका भाई मोनू व्यापार करने के लिए बेटी से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने दो बच्चों को जन्म दिया लेकिन ससुराल से कोई भी उसे देखने तक नहीं पहुंचा। 18 महीने बाद रोहित बीते जून माह में रानी को अपने साथ ले गया और बीस दिन बाद ही सारे जेवर छीनकर घर से भगा दिया।