Prayagraj News: पोलो ग्राउंड मेले में छाया उल्लास
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में वाल्मीकि समाज द्वारा जाहरवीर गोगा चौहान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। रक्षाबंधन अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में समाज को संगठित करने पर चर्चा की गई।

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। वाल्मीकि समाज की ओर से पोलो ग्राउंड के पास जाहरवीर गोगा चौहान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय मेले का शनिवार को समापन हुआ। हाईकोर्ट मार्ग पर सजे मेले में बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जुटे रहे। बच्चों ने तरह-तरह के झूले का आंनद और खिलौने खरीदे। मेले के अवसर पर सड़क का बहुरंगी रोशनी से सजाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर लगे मेले में आयेाजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने वाल्मीकि समाज को संगठित करने पर बल दिया।


