न्यायालय व न्यायाधीशों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो सगे गिरफ्तार जालौन से गिरफ्तार
Prayagraj News - प्रयागराज में कैंट पुलिस ने न्यायालय और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जालौन जिले के दो भाइयों दीपक और देविंदर कुमार को गिरफ्तार किया है। फेसबुक पर की गई टिप्पणी के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने कोई विशेष कारण नहीं बताया।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर न्यायालय और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कैंट पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों भाई दीपक कुमार और देविंदर कुमार जालौन जिले के उरई निवासी हैं। दोनों खेती करते हैं।पुलिस के अनुसार, हाल ही में फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ पर अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने फेसबुक आईडी की जानकारी जुटाई और आरोपियों की पहचान की।
कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि पुलिस टीम ने जालौन पहुंचकर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


