हाईवे पर ट्रक चालक से 72 हजार की लूट

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

थरवई के डेरा गदाई गांव के पास गुरुवार शाम को ट्रक चालक अंकित यादव से 72 हजार रुपये की लूट की गई। आरोपी पांच युवकों ने उसे गाड़ी से नीचे खींचकर पिटाई की और पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक आरोपी को पहचानने का दावा किया गया है।

हाईवे पर ट्रक चालक से 72 हजार की लूट

थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरा गदाई गांव के सामने गुरुवार शाम चार बजे प्रयागराज-हंडिया कोखराज हाईवे बाईपास पर ट्रक चालक से 72 हजार लूट लिए गए।थरवई पुलिस को दी तहरीर में कटियाही गांव निवासी ट्रक चालक अंकित यादव पुत्र हरिश्चन्द्र ने आरोप लगाया है की फूलपुर मंडी से ट्रक लेकर वापस घर आ रहा था। जैसे कमल ढाबा के सामने पहुंचा और गाड़ी सर्विस रोड की ओर घुमा रहा था कि दो बाइक पर पहुंचे पांच युवकों ने ट्रक रोक लिया। उसे गाड़ी से नीचे खींच लिए। पिटाई करके भाड़े का मिला 72 हजार छीनकर फरार हो गए।

दिन दहाड़े ट्रक चालक से हुई लूट की घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को पीड़ित चालक ने बताया कि लूट करने वालों में एक को वह पहचानता है। पुलिस का कहना है कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।