शास्त्री पुल की रेलिंग से टकराया ट्रक, एक लेन में लगी जाम

Feb 17, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग से टकरा गया। चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। दुर्घटना के कारण मंगलवार सुबह तक एक लेन पर भीषण जाम लगा रहा, जिससे यातायात में भारी परेशानी हुई।

शास्त्री पुल की रेलिंग से टकराया ट्रक, एक लेन में लगी जाम

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाली शास्त्री पुल पर सोमवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग से टकरा गया। दुर्घटना में क्षतिग्रसत ट्रक की केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने अथक प्रयास कर बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इधर, हादसे की वजह से मंगलवार की सुबह दस बजे के बाद भी ट्रक के नहीं हटने से एक लेन पर जाम की विकट समस्या बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूंसी की तरह से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे लगे रेलिंग में टकरा गया। तेज आवाज होने से राहगीरों व अन्य वाहन चालकों में खलबली मच गई।

दुर्घटना में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। राहगीरों की सूचना पर दारागंज पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। देर रात होने की वजह से तत्काल ट्रक को हटवाया नहीं जा सका। इसका असर मंगलवार की सुबह काफी देर तक कायम रही। पुल के वाराणसी से प्रयागराज की तरफ आने वाली लेन पर भीषण जाम लग गई। खासकर सुबह नौ से दस बजे के बीच हाईकोर्ट से लेकर अन्य दफ्तरों में जाने वाले लोगों के वाहनों की लंबी कतार की वजह से पुलिस को जाम हटवाने में पसीना बहाना पड़ा। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।