ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमौसम के बदले तेवर से परेशानी

मौसम के बदले तेवर से परेशानी

मौसम सोमवार को भी बदला रहा। घने कोहरे के बीच लोगों की सुबह हुई। सुबह छह बजे तक तो कोहरे की वजह से वाहनों का आवागमन मुश्किल था। आठ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर...

मौसम के बदले तेवर से परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 24 Feb 2020 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम सोमवार को भी बदला रहा। घने कोहरे के बीच लोगों की सुबह हुई। सुबह छह बजे तक तो कोहरे की वजह से वाहनों का आवागमन मुश्किल था। आठ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ। दिनभर बादल छाए रहे।

दोपहर में बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला है। मंगलवार को भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि इस मौसम से फसलों को नुकसान नहीं है। बारिश होने और ओले पड़ने से नुकसान हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. बीएन मिश्रा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फ पड़ने का असर मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। कोहरा एक दो दिनों में खत्म हो जाएगा। हालांकि करीब 15 से 20 दिनों तक हल्की ठंड बनी रहेगी। बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मौसमी बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें