शास्त्रार्थ में मिथिलेश्वर, विशाल अव्वल

Mar 13, 2026 10:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में सीएमपी डिग्री कॉलेज में त्रिदिवसीय त्रिवेणिका संस्कृत समारोह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शास्त्रार्थ में मिथिलेश्वर मिश्र और विशाल द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में विशाल द्विवेदी पहले रहे। श्लोक पाठ में प्रशांत कुमार सिंह पहले आए। निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप कुमार यादव शामिल थे।

शास्त्रार्थ में मिथिलेश्वर, विशाल अव्वल

प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में त्रिदिवसीय त्रिवेणिका संस्कृत समारोह के अंतर्गत गुरुवार को परास्नातक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शास्त्रार्थ प्रतियोगिता में इविवि के मिथिलेश्वर मिश्र तथा राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विशाल द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूपांश जैन द्वितीय और रिया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विशाल द्विवेदी प्रथम रहे, जबकि रिया यादव, अवधेश कुमार और शशांक द्वितीय स्थान पर रहे। श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रशांत कुमार सिंह प्रथम, विशाल द्विवेदी द्वितीय तथा रिया यादव और अवधेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. निशा खन्ना और प्रो. सुरेन्द्र पाल सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।