
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस की स्प्रिंग टूटी, जंक्शन पर बदला गया कोच
Prayagraj News - त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, अगरतला से फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना हुई, लेकिन ए-टू कोच की स्प्रिंग टूटने से यात्रियों को तेज झटके और असामान्य आवाजों का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन पर तकनीकी खामी के कारण कोच को बदलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया।
अगरतला से फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना हुई त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में अचानक ए-टू कोच की स्प्रिंग टूटने से कोच में तेज झटके और असामान्य आवाजें आने लगीं। हालात ऐसे बने कि यात्री पूरे रास्ते अनहोनी की आशंका में रहे। करीब 1843 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद आखिरकार प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने हस्तक्षेप कर खराब कोच को हटाया और नया कोच जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन रुकी रही। अगरतला से आठ जनवरी की दोपहर 3:20 बजे की जगह शाम पांच बजे ट्रेन नंबर 14619 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट के लिए ट्रेन रवाना हुई।
अगरतला से चलने के कुछ घंटों बाद ही ए-टू कोच में गड़बड़ी महसूस होने लगी। यात्रियों ने रेलकर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद तकनीकी जांच शुरू हुई। बरौनी स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक कोच की जांच की गई, लेकिन वैकल्पिक कोच उपलब्ध न होने के कारण ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद डीडीयू जंक्शन पर भी ट्रेन रुकी, जहां दोबारा जांच के बावजूद कोच नहीं बदला जा सका। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीडीयू से एक तकनीकी कर्मचारी को उसी कोच के साथ भेजा गया और ट्रेन को सीमित गति से चलाया गया। कोच से उतारे गए 48 यात्री तकनीकी खामी के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगातार पिछड़ती गई। 10 जनवरी की सुबह चार बजे प्रयागराज पहुंचने वाली ट्रेन करीब 9 घंटे 33 मिनट की देरी से शनिवार दोपहर 1:33 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। यहां स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, मैनेजर दिलीप ठाकुर और आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन ने ए-टू कोच में सवार 48 यात्री सुरक्षित निकले और कुलियों की मदद से उनका सामान शिफ्ट कराया गया। इसके बाद तकनीकी टीम ने खराब कोच को अलग किया और उसकी जगह नया कोच जोड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद ट्रेन दोपहर 2:51 बजे फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना हुई। इनका कहना है तकनीकी खामी को दूर कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया। अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




