Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTributes to Former Prime Minister Manmohan Singh by MP Ujjwal Raman Singh
मनमोहन सिंह की मृत्यु अपूर्णीय क्षति: उज्जवल रमण
Prayagraj News - प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 27 Dec 2024 10:04 PM

प्रयागराज। इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश को विकास की धारा से जोड़ा। अर्थशास्त्र का सही उपयोग करते हुए भारत को विकास की पटरी पर दौड़ने के लिए दिशा दिया। वहीं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि दस साल उनके प्रधानमंत्री काल में सदन का सदस्य था। वह बहुत ही धीर गंभीर विकास पुरुष थे। हमेशा देश कैसे तरक्की करें, इसी पर मंथन होता था। उनकी मृत्यु एक अपूर्णीय क्षति हैं। आज देश जो तरक्की की राह पर हैं, यह उनकी देन हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।