आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू : उज्जवल
Prayagraj News - प्रयागराज में शहर कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने आनंद भवन जाकर नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान की।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपने 17 वर्ष के कार्यकाल में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत आधार प्रदान किया। पंडित नेहरू विश्व शांति के प्रतीक, गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता और धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माता थे।
इस अवसर पर गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, परवेज सिद्दीकी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, अफरोज अहमद, मानस शुक्ला, शाहनवाज कुरैशी, अनूप त्रिपाठी, अनिल पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, अनिल गौड़, प्रदीप द्विवेदी, जितेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


