शहीद मातादीन हेला को किया याद

Apr 05, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - विकासशील हेला समाज समिति ने शहीद सम्राट मातादीन हेला को उनके शहादत दिवस पर याद किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। संयोजक रमेश हेला ने बताया कि मातादीन ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के सिपाहियों को मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शहीद मातादीन हेला को किया याद

विकासशील हेला समाज समिति की ओर से शहीद सम्राट मातादीन हेला को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर मातादीन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संयोजक रमेश हेला ने कहा कि मातादीन ने 1857 की क्रांति में मंगल पांडे के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के कई सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया था। विकास हेला, राजेश कुमार. सुमित कुमार, राजू हेला, राजा हेला और सुकखु हेला ने विचार व्यक्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।