शहादत दिवस पर मातादीन हेला को किया याद
Prayagraj News - प्रयागराज में विकासशील हेला समाज समिति ने शनिवार को शहीद सम्राट मातादीन हेला को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मातादीन ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और चार अप्रैल 1857 को बैरकपुर जेल में फांसी दी गई। इस अवसर पर कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रयागराज। विकासशील हेला समाज समिति की ओर से शनिवार को शहीद सम्राट मातादीन हेला को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मातादीन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक रमेश हेला ने कहा कि मातादीन ने 1857 की क्रांति में मंगल पांडे के साथ् मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के कई सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया था। मातादीनको बैरकपुर जेल में चार अप्रैल 1857 में फांसी दे दी गयी थी। महान क्रांतिकारी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। संचालन कर रहे विकास हेला ने कहा कि मातादीन देश के सच्चे सपूत थे।
राजेश कुमार. सुमित कुमार. राजू हेला, राजा हेला और सुकखु हेला ने विचार व्यक्त किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


