पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि ने आनंद भवन में पं. जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने अपने-अपने धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आरसी मिश्र ने किया।

जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि की ओर से बुधवार को आनंद भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी 62वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में प्रो. घनश्याम द्विवेदी, अमाउद्दीन अंसारी, प्रो. हरविंदर सिंह, फादर लियो सिक्योरिया और प्रो. एमके जैन ने अपने-अपने धर्मों के पवित्र ग्रंथों का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। संयोजन डॉ. आरसी मिश्र, स्वागत जवाहर बाल भवन की प्रभारी स्मिता ने किया।
ये भी पढ़ें:पंडित जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि
ये भी पढ़ें:विश्व शांति के अग्रदूत थे पं. नेहरू
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


