Prayagraj News: घाट पर श्रद्धांजलि देने उमड़े कर्मचारी नेता

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में कर्मचारी नेता हरीशंकर तिवारी का निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को रसूलाबाद घाट पर किया गया। श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। श्रद्धांजलि देते हुए एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया।

Prayagraj News: घाट पर श्रद्धांजलि देने उमड़े कर्मचारी नेता

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कर्मचारी नेता हरीशंकर तिवारी के निधन के बाद सोमवार को रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। सरल, सहज, विनम्र व्यक्तित्व के धनी नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम लोग घाट पर जुटे। रसूलाबाद घाट पर अंत्येष्टि के बाद एक शोकसभा हुई, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुभाष चंद्र पांडेय, ऋषिश्वर उपाध्याय, राजेश शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, शशिभूषण पांडेय, ओपी पाल, शिव कुमार पाठक, प्रदीप यादव, समीर शुक्ला, स्कंद शुक्ला, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, संजय ओझा, अनिल दास, जफर इश्तियाक, राकेश पांडेय, विनोद तिवारी, उमाशंकर सिंह, राकेश बनोधा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।