
संस्कृति के प्रति समर्पित रहा बसंत लाल का जीवन
Prayagraj News - प्रयागराज में जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा पूर्व पार्षद बसंत लाल आजाद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने उनके योगदान को सराहा और कहा कि...
प्रयागराज, संवाददाता। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से काशीराज नगर प्रयागेश्वर नाथ जगन्नाथ धाम मंदिर कटघर में पूर्व पार्षद एवं ट्रस्ट के रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, कन्हैया लाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट के विकास में बसंत लाल आजाद का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनका पूरा जीवन सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। संचालन राजेश केसरवानी ने किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, राजेश केसरवानी, अमर रस्तोगी, शशिकांत जायसवाल पप्पूजी, घनश्याम जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, सत्येंद्र केसरवानी, लाल बाबू, कमलेश जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, कृष्ण बहादुर पप्पू, भगवती प्रसाद गुप्ता, अनिल केसरवानी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




