ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजकोरोना काल में भी एक बेड पर दो बच्चों का इलाज

कोरोना काल में भी एक बेड पर दो बच्चों का इलाज

कोरोना काल में भी अस्पतालों का हाल सुधरा नहीं है। सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में एक बेड पर दो बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। परिजन भी बेड के आसपास रहते हैं। ऐसे में यहां संक्रमण का खतरा हर पल रहता...

कोरोना काल में भी एक बेड पर दो बच्चों का इलाज
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 14 Oct 2020 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना काल में भी अस्पतालों का हाल सुधरा नहीं है। सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में एक बेड पर दो बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। परिजन भी बेड के आसपास रहते हैं। ऐसे में यहां संक्रमण का खतरा हर पल रहता है।

मंडल के सबसे बड़े बाल अस्पताल में 14 साल तक के बच्चों का उपचार होता है। प्रयागराज ही नहीं चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, महोबा से भी लोग बच्चों का इलाज कराने यहां आते हैं। यहां 120 बेड की व्यवस्था है। इनमें से 20 बेड आईसीयू में हैं। यहां अभी 132 बच्चे भर्ती किए गए हैं। कई बेड पर दो बच्चे लिटाए गए हैं। उनके परिजन भी वहीं बैठे रहते हैं। किसी के भी बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है। अस्पताल प्रबंधन भी सोशल डिस्टेसिंग की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

बरामदे में पैर रखने की जगह नहीं :

अस्पताल के वार्ड के अलावा बरामदे में भी कोरोना नियमों की अनदेखी हो रही है। खासकर बच्चों के वार्ड के बाहर बरामदे में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कई तो वहीं फर्श पर पन्नी व चटाई बिछाए लेटे दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना की आंशका पर परिजनों का कहना है कि बच्चों का इलाज कराने के लिए मजबूरी में रहना पड़ रहा है।

एक दिन में आए 27 इमरजेंसी केस :

सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार से सोमवार सुबह तक 27 बच्चे गंभीर हालत में आए। आननफानन में सभी को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। पहले से भर्ती पांच बच्चों को सुधार होने पर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया।

वर्जन :

अस्पताल में हर बीमार बच्चे का इलाज करने का प्रयास किया जाता है। आदेश के अनुसार बगैर इलाज किसी को नहीं लौटाया जाता है। अधिक संख्या होने पर ही एक बेड पर दो बच्चों को लिटाया जाता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में कराने का प्रयास है।

डॉ. मुकेशवीर सिंह, विभागाध्यक्ष, सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें