ट्रांसफार्मर पर कूदे नेवले की मौत, बंदर जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में शनिवार को मानसरोवर के पास दो घटनाएं हुईं। पहली घटना में एक नेवले ने ट्रांसफार्मर पर कूदकर करंट लगने से दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में, एक बंदर 400 केवी ट्रांसफार्मर पर कूद गया और मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद बिजली आपूर्ति में रुकावट आई।

ट्रांसफार्मर पर कूदे नेवले की मौत, बंदर जख्मी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मानसरोवर के पास शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रांसफार्मर पर कूदे नेवले की मौत हो गई जबकि दूसरी ओर बंदर जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि शिवाजी पार्क स्थित 250 केवी ट्रांसफार्मर पर सुबह करीब छह बजे एक नेवला चढ़ गया। एचटी लाइन के संपर्क में आते ही तेज आवाज के साथ जंपर कट गया और आपूर्ति बंद हो गई। करंट लगने से नेवले की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत कर करीब एक घंटे बाद बिजली बहाल की। इस घटना के करीब दो घंटे बाद मानसरोवर चौराहे के पास 400 केवी ट्रांसफार्मर पर एक बंदर कूद गया।

तेज झटके के साथ जंपर उड़ गया और बंदर नीचे रखी पेटी पर गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। कर्मचारियों ने उसे हटाकर मरम्मत की और करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।