काशी एक्सप्रेस में छिनैती करने वाले लुटेरे पर 26 मुकदमे
जीआरपी ने बुधवार को एक शातिर अपराधी शानू उर्फ शान मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जो चलती ट्रेनों में महिलाओं से छिनैती करता था। 10 मई को जौनपुर की संगीता त्रिपाठी का मंगलसूत्र छीनने के बाद वह भाग गया था। उसके पास से एक लाख रुपये की कीमत की चेन भी बरामद हुई है।

चलती ट्रेनों में महिलाओं से छिनैती करने वाले एक शातिर अपराधी को जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10 मई को जौनपुर की संगीता त्रिपाठी अपने पति के साथ काशी एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से आगे बढ़ी कि आउटर पर स्लीपर बोगी से संगीता का मंगलसूत्र छीनकर एक युवक चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला था। जीआरपी ने बुधवार को आरपीएफ की मदद से सोरांव निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से संगीता का चेन भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है।
जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि शानू के खिलाफ 2015 से लेकर 2025 तक कुल 26 केस दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से उसने वारदात को अंजाम दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


