माता वैष्णो देवी और संगम एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
Mar 10, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - दिल्ली मंडल में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण प्रयागराज से जुड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 20434 माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज 30 मई से चार अप्रैल 2026 तक नए मार्ग से चलेगी। ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़ प्रयागराज संगम एक्सप्रेस भी 6 जून को इसी नए मार्ग से चलेगी।

दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य कारण प्रयागराज से जुड़ी ट्रेनों के मार्गों में भी परिवर्तन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 20434 माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज 30 मई से चार अप्रैल 2026 तक अपने परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा होकर चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़ प्रयागराज संगम एक्सप्रेस छह जून को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा होकर चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


