Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTrain Passengers in Prayagraj Fall Victim to Thieves During Festival Season
चोरों की चांदी, 25 दिन में 60 यात्रियों के सामान चोरी

चोरों की चांदी, 25 दिन में 60 यात्रियों के सामान चोरी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में इस त्योहार के दौरान यात्रियों के साथ चोरी की कई घटनाएं हुईं। 60 से अधिक यात्रियों ने जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मोबाइल और गहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जीआरपी ने कुछ...

Wed, 29 Oct 2025 10:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इस त्योहार पर चोरों की चांदी रही। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को चोरों ने आसानी से शिकार बनाया। लाखों कीमत के गहने पार कर दिए। प्रयागराज आने जाने वाले 60 से अधिक यात्री इस महीने शिकार बने। यात्रियों की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी युवक को पकड़े गए लेकिन गहने पार करने वालों का पता नहीं चला। फिलहाल जीआरपी इन मामलों की तफ्तीश में लगी है। जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमों में मोबाइल चोरी के अलावा गहनों की चोरी के मामले हैं। इनमें पटना निवासी सुप्रिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मगध एक्सप्रेस से सफर कर रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसी कोच में किसी ने उनका पर्स गायब कर दिया। पर्स में सोने की चेन, कान का टॉप्स और आठ हजार रुपये थे। ट्रेन प्रयागराज पहुंचने पर सुप्रिया को चोरी की जानकारी हुई। वहीं भदोही निवासी किशन तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी के साथ उधना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। सूरत जाते वक्त उसकी पत्नी का पर्स गायब हो गया। पर्स में सात ग्राम का अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, बिछिया, मोबाइल आदि सामान था। इसी तरह आजमगढ़ की नौशीन का पर्स एलटीटी मऊ एक्सप्रेस में चोरी हो गया। प्रयागराज ट्रेन पहुंची तो पता चला कि उसका पर्स नहीं है। पर्स में सोने का हार, दो चूड़ी, पांच अंगूठी, झाला, बाली आदि सामान था। इनके जैसे कई अन्य यात्रियों ने प्रयागराज जीआरपी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।