तीसरी लाइन के कार्यों के चलते छह ट्रेनें निरस्त
Prayagraj News - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज रेलखंड में तीसरी लाइन के कार्य के कारण कैलाहाट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इस कारण छह गाड़ियों को निरस्त किया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग में...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज रेलखंड में तीसरी लाइन के कार्य के लिए कैलाहाट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके कारण छह गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 04193 पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज 22 नवंबर और 04194 सूबेदारगंज- पं. दीनदयाल उपाध्याय 22 नवंबर, 13343 वाराणसी-शक्तिनगर मेमू 21 व 22 नवंबर, 13345 वाराणसी-सिंगरौली मेमू 20 नवंबर, 13344 शक्तिनगर-वाराणसी मेमू 22 व 23 नवंबर, 13346 सिंगरौली-वाराणसी मेमू 21 नवंबर को निरस्त रहेगी। इस दौरान 02250 दिल्ली-पटना साप्ताहिक 21 नवंबर, 03110 वड़ोदरा-सियालदह 21 नवंबर और 02252 नई दिल्ली-पटना 22 नवंबर को परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-रामबाग-वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी। इसके अलावा 12142 पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र से 90 मिनट देरी से, 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना, डॉ. अम्बेडकर नगर से 21 नवंबर को 150 मिनट देरी से चलेगी। 21 व 22 नवंबर को सूबेदारगंज-पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमू कैलाहाट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।