कालिंदी से आ रहे एसी से जनरल कोच तक के यात्री हुए परेशान

Mar 02, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में होली पर घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ और परेशानी का सामना करना पड़ा। आरक्षित सीटों पर कब्जा, जनरल बोगियों में खड़े होकर यात्रा और लेट ट्रेनों की वजह से यात्री परेशान हुए। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया और हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज की।

कालिंदी से आ रहे एसी से जनरल कोच तक के यात्री हुए परेशान

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर घर लौटने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को ट्रेनों में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों में इतनी भीड़ रही कि आरक्षित सीटों पर भी कब्जा हो गया, जिससे यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत करनी पड़ी। जनरल बोगियों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां यात्रियों को खड़े होकर और फर्श पर बैठकर सफर करना पड़ा। स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। भिवानी से प्रयागराज आ रहे हिमांशु केसरवानी जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोच में इतनी भीड़ थी कि बाथरूम तक जाना मुश्किल हो गया था।

भीड़ में महिलाएं और बच्चे काफी परेशान थे। उन्होंने ट्रेन का वीडियो बनाकर एक्स पर शिकायत की और रेलवे से व्यवस्था सुधारने की मांग की। इसी ट्रेन से प्रयागराज आ रहे इंजीनियर प्रमांशु मिश्र ने भी एक्स पर शिकायत करते हुए बताया कि उनकी ए-2 बोगी में आरक्षित सीट थी, लेकिन उस पर किसी अन्य यात्री ने कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों ने उनसे संपर्क नहीं किया और न उन्हें उनकी सीट दिलाई। नई दिल्ली, मुम्बई और अन्य बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। कई ट्रेनों की स्लीपर बोगियों की स्थिति जनरल कोच जैसी हो गई थी। गेट से लेकर बाथरूम तक यात्री बैठे नजर आए। प्रयागराज से संचालित होने वाली ट्रेनों में रेलवे ने विशेष सतर्कता बरती। डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस में आरपीएफ ने यात्रियों को कतार बनाकर जनरल बोगी में चढ़ाया। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी गेट पर बैठने वालों को हटाया गया और व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। रेल के साथ-साथ बस से सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को शहर से झूंसी तक जाना पड़ा, जबकि मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले यात्रियों को भी शहर पहुंचने में दिक्कत हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।