ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Oct 18, 2024 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - नैनी में एक युवक शुक्रवार को ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मांडा के लक्षन चौकठा गांव निवासी जगन्नाथ बघेल उर्फ़ कुल्लू के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

नैनी। छिवकी जंक्शन के आउटर पर एक शुक्रवार को एक ट्रेन रुकी थी। ट्रेन से उतरकर एक युवक ट्रैक पार करने लगा। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मांडा के लक्षन चौकठा गांव निवासी जगन्नाथ बघेल उर्फ़ कुल्लू के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगन्नाथ ट्रेन में चना बेचता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।