विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Feb 26, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - नैनी के काजीपुर मोहल्ले में एक विवाहिता ने पति से अनबन के चलते आत्महत्या कर ली। उसके मायकेवालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल फोन की जांच कर रही है। मृतका का एक साल का बेटा है।

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। काजीपुर मोहल्ले में एक विवाहिता ने पति से अनबन के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची नैनी पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायकेवालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चर्चा रही कि विवाहिता का एक वीडियो मिला है जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। नवाबगंज थानाक्षेत्र की रहनी वाली 27 वर्षीय सविता पुत्री मोतीलाल पटेल की शादी लगभग तीन साल पहले नैनी के काजीपुर निवासी शिव दर्शन पटेल पुत्र प्रेम चंद्र पटेल के साथ हुई थी।

दोनों का एक वर्ष का बेटा है। गुरुवार को सविता ने आत्महत्या कर ली। कपड़े के सहारे पंखे से लटका उसका शव मिला। शिव औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना के वक्त वह काम पर गया था। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। गुरुवार सुबह भी काम पर जाते समय टिफिन को लेकर शिव और सविता के बीच कहासुनी हुई थी। दोपहर में शिव को पत्नी के आत्महत्या की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर गौतम ने बताया कि महिला के मायकेवालों ने दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनसे तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।