Tragic Suicide of Minor Police Officer s Son Hangs Himself After Facebook Chat पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान , Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTragic Suicide of Minor Police Officer s Son Hangs Himself After Facebook Chat

पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Prayagraj News - थरवई थानाक्षेत्र के चालीस नंबर गुमटी में पुलिसकर्मी के 17 वर्षीय बेटे ने फेसबुक पर किसी लड़की से चैट करने के बाद आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मां ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह फांसी के फंदे से...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 17 Sep 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के चालीस नंबर गुमटी इलाके में मंगलवार देर रात पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां बुधवार सुबह जब स्कूल जाने के लिए जगाने गई, तो कमरे के अंदर बेटा फांसी के फंदे से लटका मिला। फेसबुक पर किसी लड़की से चैटिंग करने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। सरायइनायत के ककरा के मूलनिवासी राहुल यादव वर्तमान में प्रतापगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने लगभग आठ साल पहले थरवई के चालीस नंबर गुमटी पर मकान बनवाया था।

घर में उनकी पत्नी सीमा यादव दोनों बेटे और एक बेटी के साथ रहती हैं। बड़ा बेटा 17 वर्षीय यश यादव शांतिपुरम स्थित एक विद्यालय में इंटर का छात्र था। वह मंगलवार रात पढ़ाई करने के बाद कमरे में सोने चला गया। उसकी मां सीमा यादव बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए यश को जगाने गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो सीमा ने खिड़की से झांका, अंदर यश फांसी के फंदे से लटकरा दिखा। सीमा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर यश को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी ओमप्रकाश पहुंचे। पुलिस को कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल में फेसबुक पर किसी लड़की से चैटिंग मिली है। आशंका है कि चैटिंग के बाद यश ने फांसी लगाकर जान दे दी। थरवई थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर सौंप दिया गया है। परिजनों ने अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।