पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Feb 28, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी बल्लू का डेरा गांव में एक विवाहिता संजू देवी ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय संजू का शव घर के पीछे एक पेड़ से लटका मिला। पति मनोज के साथ शुक्रवार रात गाली-गलौज के बाद उसने यह कदम उठाया। संजू के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी बल्लू का डेरा गांव में शनिवार भोर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह पति से विवाद होना बताई गई। बल्लू का डेरा निवासी मनोज यादव की शादी सोढ़िया दौनपुर निवासी पीएसी से सेवानिवृत्त राममूर्ति यादव की चार बेटियों में दूसरे नंबर की संजू देवी के साथ 2009 में हुई थी। लगभग 35 वर्षीय संजू देवी का शव शनिवार सुबह घर के पीछे स्थित कदम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। संजू की देवरानी ने उसे फंदे से लटके देखा तो घरवालों को जानकारी दी। संजू के भाई राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति मनोज ने संजू के साथ गालीगलौज किया था।

इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की। पत्नी से विवाद के बाद मनोज पास के मंदिर में आयोजित कीर्तन में चला गया था। संजू और मनोज के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मनोज नैनी स्थित एक कोल कंपनी में काम करता है। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र के मुताबिक मामला घरेलू कलह से जुड़ा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।