तूफान से हुई हानि का हाल जानने पहुंचे प्रभारी मंत्री
बुधवार शाम आई आफत की आंधी में जिले में 26 लोगों की जान चली गई। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया और प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्रता से सुचारू करने के निर्देश दिए।
बुधवार शाम आई आफत की आंधी में जिले में 26 लोगों की जान चली गई। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे और क्षेत्रों में भ्रमण कर मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। हंडिया के एक परिवार के पास पहुंचे प्रभारी मंत्री ने बुजुर्ग महिला का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। शहर आए प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले सर्किट हाउस में अफसरों से जिले में हुई तबाही के बारे में जानकारी ली।
प्रभावित परिवारों से मुलाकात
इसके बाद वो तहसील हंडिया, फूलपुर व सोरांव में हुई जनहानियों में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात करने निकले। आंधी-तूफान के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई चार लाख रुपये की धनराशि प्राप्त होने की जानकारी ली। साथ ही धनराशि को तत्काल लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने व क्षतिग्रस्त मकानों और फसलों का सर्वे कराकर नियमानुसार सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्रता से सुचारू बनाने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र जिले के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
चेक वितरण
इन्हें प्रदान किए चेक
प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एडीएम एफआर विनीता सिंह ने हंडिया के मृतक राजदेवी, दुर्गाभारती, अंजनी, अनीता देवी, लालजी, सविता, अनुपम, सत्यम, इंदू पटेल के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान लालजी की माता इसराजी देवी को देखकर उनके पांव छुए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


