Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTragic Road Accident Gym Owner Dies After Party with Friends
पार्टी मनाकर लौट रहे जिम संचालक की सड़क हादसे में मौत

पार्टी मनाकर लौट रहे जिम संचालक की सड़क हादसे में मौत

संक्षेप:

Prayagraj News - मंगलवार रात, जिम संचालक नवरंग यादव की मोहनी चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे नवरंग की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 14, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर मंगलवार देर रात घर लौट रहे जिम संचालक की मोहनी चौराहे के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में बाइक पर बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा निवासी जिम संचालक 30 वर्षीय नवरंग यादव मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट क्षेत्र में पार्टी मनाने गया था। देर रात करीब दो बजे नवरंग अपने मित्र 27 वर्षीय आशुतोष गुप्ता और 26 वर्षीय शौर्य चतुर्वेदी के साथ एक ही बाइक से घर लौट रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीछे से दूसरी बाइक पर प्रियांशु सिंह अपनी महिला मित्र के साथ चल रहा था। मोहनी चौराहे के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एयरपोर्ट थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने नवरंग यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आशुतोष गुप्ता को भर्ती कर लिया गया, जबकि शौर्य चतुर्वेदी का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस के अनुसार, आशुतोष निजी नौकरी करता है, जबकि शौर्य चतुर्वेदी और प्रियांशु सिंह प्रयागराज के झलवा में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रियांशु सिंह देवघर (झारखंड) का रहने वाला है। उसके साथ रही युवती उसकी पूर्व परिचित है, जो दिल्ली में रहकर सीए की तैयारी कर रही है और माघ मेला घूमने प्रयागराज आई थी। इधर, नवरंग यादव की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां उषा देवी, भाई रवि यादव और कुंवर सिंह यादव समेत परिजन बदहवास हो गए। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।