कुसुआ गांव के तालाब में डूबने से एक युवक व तीन बच्चों की मौत

Jan 14, 2026 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से 19 वर्षीय करन और तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे मंगलवार को तालाब किनारे खेल रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। बुधवार की सुबह चारों का शव तालाब में मिला। परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

कुसुआ गांव के तालाब में डूबने से एक युवक व तीन बच्चों की मौत

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के कुसुआ गांव में तालाब में डूबने से एक युवक व तीन बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे मंगलवार की शाम तालाब किनारे खेल रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। बुधवार की सुबह चारों का शव तालाब में उतराया मिला। मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। अपने-अपने बच्चों का शव देख परिजनों को कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। सल्लाहपुर क्षेत्र के कुसुआ गांव का 19 वर्षीय करन, 10 वर्षीय प्रियांशु और दो सगे भाई 13 वर्षीय प्रतीक व 10 वर्षीय प्रिंस मंगलवार की शाम तालाब किनारे खेल रहे थे।

हालांकि, देर रात तक सभी के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बावजूद उनका कुछ अता-पता नहीं चल सका। दूसरे दिन बुधवार की सुबह ग्रामीणों को तालाब में शव उतराया दिखा। देखते ही देखते तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, मृतकों के परिजन भी दहाड़े मारते हुए तालाब किनारे पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह भी मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी चारों शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में एक साथ चार लड़कों की मौत से मातम छाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।