15 दिन बाद सऊदी अरब से संजय का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम

Feb 08, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - कौशांबी के डोरमा गांव के निवासी संजय कुमार सरोज (48) की सऊदी अरब में 26 जनवरी को मौत हो गई। 15 दिन बाद उनका शव गांव पहुंचा। संजय पिछले 10 वर्षों से जेद्दा में काम कर रहे थे। परिवार ने शव लाने के लिए प्रशासन से मदद मांगी। शव आते ही परिजनों में शोक छा गया।

15 दिन बाद सऊदी अरब से संजय का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम
कौशांबी (सिराथू)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के मजरा नब्बे निवासी एक अधेड़ की सऊदी अरब में हुई मौत के 15 दिन बाद रविवार सुबह उसका शव गांव पहुंच सका। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डोरमा गांव के मजरा नब्बे निवासी संजय कुमार सरोज (48) पुत्र झगड़ू सरोज पिछले करीब दस वर्षों से सऊदी अरब के जेद्दा शहर में रहकर नौकरी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार संजय दो माह पूर्व घर आए थे और 16 दिसंबर को वापस सऊदी अरब चले गए थे। 26 जनवरी की शाम करीब छह बजे संजय की मौत की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी कलावती और पुत्र सुलेद्र ने शव को भारत लाने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई थी। काफी प्रयासों के बाद बीती रात संजय का शव सऊदी अरब से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। रविवार सुबह एंबुलेंस के माध्यम से शव उनके पैतृक गांव नब्बे लाया गया। शव देखते ही परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मृतक अपने पीछे पत्नी कलावती, एक पुत्र सुलेद्र (विवाहित) और तीन पुत्रियां रिंकी, पिंकी और सोनाली छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।