पैसों की कमी से रुका श्रमिक के पैर का ऑपरेशन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में फाफामऊ के आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने के 17 दिन बाद, 14 श्रमिक घायल हुए और 4 की मौत हो गई। घायलों में से 13 श्रमिक ठीक हो गए हैं, लेकिन 20 वर्षीय अमित चौधरी का इलाज जारी है। उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई है। श्रमिकों की बकाया मजदूरी भी नहीं दी गई है।

 पैसों की कमी से रुका श्रमिक के पैर का ऑपरेशन

प्रयागराज। फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने को 17 दिन बीत चुके हैं। दुर्घटना में 14 श्रमिक घायल हो गए थे और चार श्रमिकों की मौत हो गयी थी। घायलों में 13 श्रमिक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए लेकिन बिहार के सहरसा के रहने वाले 20 वर्षीय अमित चौधरी का इलाज अभी एसआरएन अस्पताल के आर्थो वार्ड में चल रहा है। कोल्ड स्टोर के ढहने से अमित का बांया पैर टूट गया था। उन्हें पहले बेली अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन वहां ऑपरेशन न हो पाने की स्थिति में एक सप्ताह पहले एसआरएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार अमित के पैर का ऑपरेशन करके उसमें स्टील का इंप्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए 37 हजार रुपये खर्च होंगे।तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र सौंपकर अमित के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने गुहार लगाया हूं। उमेश ने बताया कि कोल्ड स्टोर की ओर से श्रमिकों की बकाया मजदूरी भी नहीं दी गयी है। प्रत्येक श्रमिक का 40-40 हजार रुपये मजदूरी बाकी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।