पैसों के अभाव में रुका श्रमिक के पैर का ऑपरेशन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने की घटना को 17 दिन बीत चुके हैं। दुर्घटना में 14 श्रमिक घायल हो गए थे और चार श्रमिकों की मौत हो गयी थी।

पैसों के अभाव में रुका श्रमिक के पैर का ऑपरेशन

फाफामऊ के चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने की घटना को 17 दिन बीत चुके हैं। दुर्घटना में 14 श्रमिक घायल हो गए थे और चार श्रमिकों की मौत हो गयी थी। घायलों में 13 श्रमिक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए, लेकिन बिहार के सहरसा के रहने वाले 20 वर्षीय अमित चौधरी का इलाज अभी एसआरएन अस्पताल के आर्थो वार्ड में चल रहा है। अमित के बांए पैर में फ्रैक्चर है। डॉक्टरों के अनुसार अमित के पैर का ऑपरेशन करके उसमें स्टील का इंप्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए 37 हजार रुपये खर्च होंगे। अस्पताल की ओर से मरीजों को नि:शुल्क इंप्लांट नहीं मिलता है।

तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र सौंपकर अमित के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया हूं। उमेश ने बताया कि कोल्ड स्टोर की ओर से श्रमिकों की बकाया मजदूरी भी नहीं दी गयी है। प्रत्येक श्रमिक का 40-40 हजार रुपये मजदूरी बकाया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।