Prayagraj News: कार से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: झूंसी पेट्रोल पंप के पास एक तीन वर्षीय बच्चे की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का नाम अभिषेक था, जो अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी कार और चालक की तलाश कर रही है।

Prayagraj News: कार से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

Prayagraj News: झूंसी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तीन वर्षीय मासूम की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पेट्रोल पंप के पास स्थित कंबल घर के सामने घुमंतू नट समुदाय का डेरा है, जहां राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका तीन वर्षीय बेटा अभिषेक दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। वह कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर आ गया। इसी दौरान जीटी रोड की ओर से आ रही एक कार उसे कुचलते हुए निकल गई।

हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार और चालक की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।