Prayagraj News: बर्थडे के दिन ही उर्वशी ने एसआरएन में तोड़ दिया दम
Prayagraj News: प्रयागराज में कौशाम्बी के पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद 16 वर्षीय उर्वशी ने अपने जन्मदिन पर एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी छोटी बहन पीहू, वेंटिलेटर पर, जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उर्वशी की मां रूपा को बेटी की मौत की 10 घंटे बाद जानकारी मिली।
Prayagraj News: प्रयागराज। कौशाम्बी के पटाखा फैक्टरी में सोमवार को हुए विस्फोट में घायल मनौरी की रहने वाली 16 वर्षीय उर्वशी ने अपने जन्मदिन के दिन ही एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। उर्वशी के बगल वाले बेड पर उर्वशी की छोटी बहन सात वर्षीय पीहू अभी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वह जब आंखें खोलती है तो बेड को खाली देखकर रोने लगती है। उर्वशी की मां रूपा मंगलवार की रात में कभी बड़ी बेटी उर्वशी के माथ पर हाथ फेरती थीं तो कभी छोटी बेटी पीहू के...। पीहू ने मां से कहा था कि दीदी ठीक हो जाएंगी तो उनके साथ पहले जैसे ही स्कूल जाऊंगी...। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। सुबह चार बजे के लगभग उर्वशी की सांस थम गयी। अस्पताल में उर्वशी की चचेरी बहन मौनी ने बताया कि एक साल पहले दो सितंबर को गुर्दे की बीमारी से उर्वशी के पिता दिनेश चंद्र की मौत हो गयी थी.
उर्वशी की मौत की जानकारी
मां को 10 घंटे बाद पता चला उर्वशी अब नहीं रही...
रूपा की प्रतिक्रिया
अस्पताल में बेटी उर्वशी की मौत से उसकी मां रूपा 10 घंटे तक अनजान रही। परिवार का कोई व्यक्ति इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाता था कि उर्वशी की मौत की जानकारी उन्हें दे सके। क्योंकि रूपा छोटी बेटी पीहू की देखरेख कर रहीं थीं। उर्वशी को जब बेड से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तब उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन के लिए ले जा रहे हैं। लेकिन पंचनामा के लिए जब बुलाया गया तब रूपा बिलख उठीं.


