Prayagraj News: टैंपो-बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया के पास शनिवार को टैंपो और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

टैंपो-बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत
टैंपो-बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत

Prayagraj News: मांडा (प्रयागराज)। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया के पास शनिवार को टैंपो और बाइक की टक्कर हो गई। टैंपो सवार एक महिला और बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। दोनों को मांडा सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां इलाज शुरू होने से पहले दोनों की मौत हो गई। मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के नेबुरा रिवई सिंह गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (25 वर्ष) पुत्र केशराज सिंह अपनी बाइक से घर जा रहा था। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा पेट्रोल पंप के सामने विंध्याचल से दर्शन कराकर लौट रही टैंपो से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

घायल बाइक सवार युवक दीपक सिंह को दिघिया चौकी पुलिस व परिजन मांडा सीएचसी ले गए। चोटें अधिक होने के कारण सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर युवक को अधीक्षक डॉक्टर यूपी सिंह कुशवाहा ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी ओर टैंपो सवार महिला रंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी विनय कुमार निवासी अखरी शाहपुर, थाना मेजा को भी गंभीर चोटें आईं। रंजू देवी को उनके पति विनय कुमार व परिजन एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए प्रयागराज ले गये। प्रयागराज पहुंचते ही दीपक और रंजू देवी की मौत हो गई। रंजू देवी को एक बेटा अनित कुमार व दो बेटियां आंचल व अनन्या हैं। महिला सुबह अपने पति के साथ विंध्याचल दर्शन करने गई थीं। टैंपो से वापस घर आ रही थी। बाइक चालक युवक पढ़ाई के साथ ही फाइनेंस कंपनी में काम करता था और अपने काम के सिलसिले में घर से निकला था। दोनों की मौत से दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ranvijay Singh

लेखक के बारे में

Ranvijay Singh

परिचय एवं अनुभव: रणविजय सिंह को पत्रकारिता में करीब 19 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य, दिल्ली मेट्रो, पेयजल और सामाजिक सरोकार की खबरें कवर करते हैं। इन्हें अपराध, अदालत, तिहाड़ जेल, कृषि, खेल, राजनीति, अन्ना आंदोलन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय व दिल्ली सरकार को कवर करने का अनुभव है। कोरोना माहामरी, मायापुरी रेडिएशन, निर्भया कांड, लोकसभा, दिल्ली विधानसभा व नगर निगम चुनाव कवर कर चुके हैं। वह करीब एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लगातार शोधपरक स्टोरीज लिख रहे हैं। पत्रकारिता के बदलते ट्रेंड्स, डिजिटल कंटेंट व पाठकों की रुचि के अनुरूप अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में दैनिक जागरण से की और 18 वर्ष से अधिक समय तक जुड़े रहे। जहां उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखी और रिपोर्टिंग में अपनी पकड़ मजबूत की और प्रिंट के लिए पत्रकारिता करते हुए दैनिक जागरण डिजिटल प्लेटफार्म के लिए भी कांटेंट तैयार किए। वह पांच अगस्त 2025 को हिन्दुस्तान से जुड़े।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और स्वास्थ्य रिपोर्टिंग
बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद स्नातक मानविकी संकाय संकाय से की। बाद मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला।इससे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ मेडिकल बीट पर भी बेहतर तकनीकी समझ विकसित हुई।


विजन
स्वास्थ्य के विषय पर मजबूत पकड़ के साथ पर्यावरण, सामाजिक सरोकार व राजनीति के विषयों की भी गहरी समझ है। उन्होंने कई ओलंपिक खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित डॉक्टरों व नेताओं के साक्षात्कार किए हैं। उनका लक्ष्य पाठकों तक प्रमाणित व शोध परक जानकारी पहुंचाना है।


विशेषज्ञता
स्वास्थ्य। पर्यावरण व राजनीतिक खबरों में भी गहरी रुचि।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: टैंपो-बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत