थ्रेसर में फंसकर मजदूर के टुकड़े हुए
Prayagraj News - बहरिया के मिझुरा गांव में एक मजदूर थ्रेसर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 20 वर्षीय सुमित गेहूं की मड़ाई कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया और उसका शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहरिया(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थानाक्षेत्र के मिझुरा उर्फ दाराशिकोह गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर एक मजदूर का शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सब खत्म हो चुका था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 वर्षीय सुमित पुत्र राजकुमार गांव के ही रोहित यादव के ट्रैक्टर से उसके खेत में मड़ाई कर रहा था। काम लगभग खत्म होने को था। सुमित गेहूं की बालियों से भरी बोरी थ्रेसर में डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया। पल भर में उसका पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया और थ्रेसर ने उसे टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
यह देख वहां मौजूद मजदूरों की चीख निकल गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची बहरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षत-विक्षत शव को मशीन से बाहर निकाला और टुकड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुमित तीन भाई-बहनों में मझला था। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा संजय की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


