वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मामा-भांजी की मौत
Prayagraj News - थरवई थाना क्षेत्र में गारापुर-सिकंदरा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मामा और भांजी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। रजत त्रिपाठी और उसकी भांजी राशि त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों परिवारों में मातम छा गया।

थरवई थाना क्षेत्र में गारापुर-सिकंदरा मार्ग पर रविवार शाम हादसे में मामा और भांजी की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। होली से तीन दिन पहले दर्दनाक हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया। थरवई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी 29 वर्षीय रजत कुमार त्रिपाठी पुत्र रमा शंकर त्रिपाठी वजीरपुर गांव में अपने जीजा शशिकांत त्रिपाठी के यहां रविवार को आया था। वहां से वह स्कूटी से शाम करीब चार बजे अपनी भांजी 18 वर्षीय राशि त्रिपाठी के साथ तिवारीपुर आ रहा था। बहन के घर के पास ही जयंतीपुर गांव के सामने गारापुर-सिकंदरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
दोनों सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों को एसआरएन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रजत तिवारी प्राइवेट नौकरी करता था। दो भाई थे। बड़े भाई की 2021 में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार की देखभाल करने वाला इकलौता था। राशि त्रिपाठी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। वह जीएनएम नर्सिंग की टॉपर थी। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



