ट्रक की चपेट में आने से राजगीर की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - आईटीआई कॉलेज के पास मंगलवार को एक बाइक सवार राजगीर की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। उसकी बाइक ट्रक में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रक की चपेट में आने से राजगीर की मौत

आईटीआई कॉलेज के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक में फंसी बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। जब तब आसपास के लोग जुटते, तब तक ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी बिलखते हुए पहुंच गए। करछना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रामचंद्र का पुत्र 38 वर्षीय सुरेश कुमार राजगीर था। वह मंगलवार को बाइक लेकर घर से निकला था। नैनी में आईटीआई कॉलेज पास से ट्रक के चपेट में आ गया। उसकी बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए चली गई।

घटनास्थल पर ही सुरेश की मौत हो गई। राहगीरों के शोर मचाने पर एनसआईसी के पास ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।