शहरवासियों को नहीं मिल रही रोजाना लगने वाले जाम से निजात
Prayagraj News - प्रयागराज में यातायात पुलिस के दावों के बावजूद शहरवासियों को रोजाना जाम से मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम ऑफिस के समय, जाम में फंसे लोग परेशानी में हैं। प्रमुख मार्गों पर लंबी कतारें और गर्मी में जाम में रहना नागरिकों के लिए मुश्किल बना रहा है।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस के तमाम दावों के बावजूद शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल रही है। खासकर सुबह और शाम ऑफिस के समय जाम में फंसने से नौकरीपेशा वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश प्रमुख मार्गों पर वाहनों का लंबा रेला लगने से दोपहिया वाहन तक निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं गर्मी और तीखी धूप के बीच जाम में फंसना परेशानी का सबब बन रही है।शहर के सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन मार्ग, चौक, जानसेनगंज, धूमनगंज, खुल्दाबाद आदि प्रमुख मार्गो पर रोजाना जाम में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती है।
कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सिर्फ कागजों पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाता है, जबकि धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखता है। यातायात पुलिसकर्मियों ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण राहत नहीं मिल सकी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


