Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTraffic Chaos Continues for Pilgrims at Makar Mela in Prayagraj Despite Reduced Crowds
Magh Mela : स्नान पर्व खत्म होने के बाद भी जाम और बैरिकेडिंग से श्रद्धालु बेहाल

Magh Mela : स्नान पर्व खत्म होने के बाद भी जाम और बैरिकेडिंग से श्रद्धालु बेहाल

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं को जाम और बैरिकेडिंग के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और यातायात व्यवस्थाएं भी दुरुस्त नहीं हुई हैं।

Jan 29, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज के माघ मेले में मुख्य स्नान पर्व खत्म हो चुके हैं और भीड़ भी पहले से काफी कम हो गई है, लेकिन श्रद्धालुओं की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे लोग अभी भी शहर से लेकर मेला क्षेत्र तक जाम, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन के जाल में फंसे हुए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि मुख्य दिन बीत जाने के बाद दर्शन आसान होंगे, लेकिन प्रशासन ने व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी है। शहर में घुसते ही जगह-जगह रास्तों को रोका गया है, जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर तरफ जाम और पैदल चलने की मजबूरी

प्रतापगढ़, मध्य प्रदेश और मिर्जापुर से आए यात्रियों ने बताया कि प्रशासन की सख्ती के कारण उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। बसों को मेला क्षेत्र से 6 किलोमीटर दूर झूसी या नैनी में ही रोका जा रहा है, जिसके बाद शास्त्री पुल और यमुना पुल पर लंबा जाम मिल रहा है। मेला क्षेत्र के अंदर भी लाल सड़क और त्रिवेणी मार्ग खाली पड़े हैं, लेकिन पुलिस श्रद्धालुओं को वहां से जाने नहीं दे रही। सारा दबाव सिर्फ काली मार्ग पर है, जिससे वहां जाम लग रहा है। इस अव्यवस्था के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को संगम तक पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा पैदल चलना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:पायलटों को तालाब से निकालने वाले जांबाजों को मिला एक-एक लाख रुपये