Prayagraj News: देशभक्ति और लोकनृत्य में छात्राओं ने बिखेरा रंग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज के प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें भाषण, देशभक्ति गीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जहां भाषण में अनुपम द्विवेदी पहले, दिव्या शांडिल्य देशभक्ति गीत में पहले रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था।
Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में पारंपरिक भाषण, देशभक्ति गीत और भारतीय लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अनुपम द्विवेदी प्रथम, गूंजा सिंह द्वितीय और सौरभ सिंह तृतीय रहे। देशभक्ति गीत में दिव्या शांडिल्य प्रथम, आर्यन दुबे द्वितीय तथा फलक अंजुम और खुशी गौतम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। लोकनृत्य के एकल व समूह वर्ग में भी विजेताओं को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था।


