हत्याकांड के खुलासे पर व्यापारियों ने आभार जताया
Prayagraj News - साउथ मलाका में चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने पर प्रयागराज के व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साउथ मलाका में चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने पर प्रयागराज के व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर व उनकी टीम का आभार जताया है। प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि सनसनीखेज वारदात के शीघ्र खुलासे से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। बैठक में चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रियंक समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।दूसरी ओर मुट्ठीगंज में बुधवार को व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने व्यापारियों की एक बैठक में कहा कि इस हत्याकांड से व्यापारियों में भय उत्पन्न होने लगा था लेकिन कोतवाली पुलिस के कार्यप्रणाली से व्यापारी समाज में हर्ष व्याप्त है।
इस दौरान रामप्रसाद यादव, प्रमोद गुप्ता, मनीष गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहें। वहीं इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल की ओर से सतीश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। व्यापारियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान व्यापारी नेता संतोष पनामा, राजकुमार, मनीष, रमेश चंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


