Prayagraj News: खाद्य रसद विभाग की छापेमारी पर व्यापारियों में रोष
Prayagraj News: प्रयागराज व्यापार मंडल ने खाद्य रसद विभाग के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हो रही छापेमारी के विरोध में बैठक की। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं सहेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बात कही।

Prayagraj News: खाद्य रसद विभाग की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी के विरोध में गुरुवार को प्रयागराज व्यापार मंडल ने बैठक की। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि ईमानदारी से कारोबार करने वाले छोटे और मध्यम व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन भ्रष्टाचार करने वाले या जानबूझकर नियम तोड़ने वाले व्यापारियों के साथ नहीं है। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। निर्दोष व्यापारियों के उत्पीड़न पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा।
बैठक में दीपक गुप्ता, बनारसी साहू, प्रियंक कुमार गुप्ता, धीरज केसरवानी, जूही श्रीवास्तव, मुदित खत्री, प्रशांत पांडे, सुशील जायसवाल, अखिलेश केसरवानी, सुनीता चोपड़ा आदि मौजूद रहीं।


