ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजभारत बंद के समर्थन में उतरी ट्रेड यूनियन

भारत बंद के समर्थन में उतरी ट्रेड यूनियन

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन संयुक्त ट्रेड यूनियन ओर से किया गया। किसान आंदोलन एक जुटता मंच की ओर से चौक स्थित छुन्नन गुरु की प्रतिमा...

भारत बंद के समर्थन में उतरी ट्रेड यूनियन
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 26 Mar 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। निज संवाददाता

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन संयुक्त ट्रेड यूनियन ओर से किया गया। किसान आंदोलन एक जुटता मंच की ओर से चौक स्थित छुन्नन गुरु की प्रतिमा पर धरना देकर मज़दूर विरोधी चारों श्रम संहिताओं और किसान विरोधी कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं गईं तथा जुलूस निकाला गा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कॉरपोरेट परस्त नीतियां अपनाते हुए सरकार एकतरफा तरीके से कानून थोप रही है। यह सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है। कोरोना काल की आड़ लेकर सरकार ने बिना किसान संगठनों से बात किए कृषि कानून पारित कर दिया। कहा कि तीनों कृषि कानूनों से देश में खेती तथा खाद्य सुरक्षा दोनों पर असर पड़ेगा, साथ ही किसानों की ज़मीनें छिनने का भी खतरा बना रहेगा। प्रदर्शन में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), ऑल इंडिया सेंट्रल कांउसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियनस् (एक्टू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर तथा इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन सेंटर तथा कंफेडेरेशन ऑफ़ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाइज़् एंड वर्कर्स ने समर्थन किया। इस दौरान राम सागर, मोहन सिंह, डॉ. कमल उसरी, सुभाष पांडेय, नसीम अंसारी, अखिल विकल्प, सुनील मौर्या, मुन्ना मज़दूर, मुस्तकीम, सोनू, विकास, आशुतोष, भूपेन्द्र, आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें