प्रदेश में ट्रिपलआईटी चौथे, एमएनएनआईटी और इविवि पांचवें स्थान पर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 की रैंकिंग जारी हुई। ट्रिपलआईटी, एमएनएनआईटी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता में राष्ट्रीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त किया। ट्रिपलआईटी ने 23वां और एमएनएनआईटी ने 24वां स्थान हासिल किया, जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 35वां स्थान पाया।

प्रदेश में ट्रिपलआईटी चौथे, एमएनएनआईटी और इविवि पांचवें स्थान पर

प्रयागराज। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 की रैंकिंग सोमवार को जारी कर दी गई। इस वर्ष विश्वविद्यालय, प्रबंधन और इंजीनियरिंग संस्थानों की घोषित रैंकिंग में प्रयागराज के प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक साख को और मजबूत किया है। रैंकिंग में ट्रिपलआईटी, एमएनएनआईटी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल किया है। सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने प्रदेश स्तर पर चौथा और देशभर में 23वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने प्रदेश स्तर पर पांचवा और देशभर में 24वें स्थान पर रहा।

दोनों संस्थानों ने शैक्षिक गुणवत्ता, शोध कार्य, उद्योगों से सहयोग, नवाचार, प्लेसमेंट और अंतरराष्ट्रीय संपर्क जैसे विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। आईआईआरएफ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ट्रिपलआईटी का कुल ओवरऑल स्कोर 895.76 रहा, जबकि एमएनएनआईटी को 893.55 अंक प्राप्त हुए।वहीं विश्वविद्यालय श्रेणी में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखा। राष्ट्रीय स्तर पर 35वीं रैंक हासिल की है। विश्वविद्यालय का कुल स्कोर 921.72 दर्ज किया गया। प्रदेश स्तर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय को पांचवां स्थान मिला है। शिक्षण, अनुसंधान, शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थागत विकास और छात्र सुविधाओं के विभिन्न मानकों पर विश्वविद्यालय को अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।